जांजगीर-चांपा

बिर्रा में दशहरा महोत्सव संपन्न

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा के तत्वाधान में आयोजित विराट दशहरा महोत्सव में भब्य शोभायात्रा और आतिशबाजी के साथ रावण दहन पश्चात रात्रिकालीन कार्यक्रम अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे की स्टार नाइट का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें नितिन दुबे द्वारा जैसे ही सुपरहिट गीत हाय मोर चांदनी की प्रस्तुति दी गई तो हजारों दर्शक स्वयं को रोक नहीं पाए और ठुमके लगाने पर मजबूर हो गए। महोत्सव में भब्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी एवं श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य मोहन कुमारी साहू, सरपंच पिलीबाई एकादशिया साहू उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद महोदय से विभिन्न मांगें की गई। उन्होंने असत्य पर सत्य की जीत दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बिर्रा पंचायत द्वारा की गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने देर रात तक लोक कला सांस्कृतिक कार्यक्रम नितिन दुबे स्टार नाइट का कार्यक्रम देखते हुए बिर्रा के दशहरा महोत्सव के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, द्रौपदी चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया।

इस अवसर पर गीता प्रसाद तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, विजय बहादुर सिंह, चेतन बाबा, सोमू बाबा, सुबू बाबा, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, मणीलाल कश्यप, एकांश पटेल, जगदीश बंजारे, मीडिया प्रतिनिधि चित्रभानू पाण्डेय, राघवेन्द्र पांडेय, सुरेश कुमार, संजू साहू, विजय तिवारी, जीवनलाल साहू, कमल खूंटे, बिर्रा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, रामेश्वर साहू, मोहन साहू, योगेश साहू, सुनील थवाईत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker