छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार वाहन ने ली बंदर की जान

भटगांव। बनदारी-भटगांव रोड पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बेजुबान बंदर का शव पड़ा रहा। इसी दौरान भटगांव जा रहे प्रेस प्रतिनिधि जीवन साहू की नजर मृत बंदर पर पड़ी। उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए कुछ राहगीरों को रोका और उनके सहयोग से बंदर के शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।

wa 17906018878252324886813251283672 Console Corptech

जहां एक ओर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने बेजुबान की जान ले ली, वहीं दूसरी ओर जीवन साहू और राहगीरों की इस नेक पहल ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के एक बेजुबान के प्रति संवेदना दिखाते हुए उसका अंतिम संस्कार कराया। जीवन साहू ने बनदारी के सरपंच को कॉल करके बताया की यहाँ पर छोटा सा मंदिर बनवाया जाएगा, जिसमे जीवन की तरफ से ईंट की सहयोग रहेगी वहीं जीतेश्वर यादव की ओर से सीमेंट की सहयोग की है।

एक तरफ रफ्तार का कहर, दूसरी तरफ मानवता की मिसाल

जीवन साहू और सहयोगी राहगीरों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि इंसानियत केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति भी होनी चाहिए। सहयोगी मे जीवन साहू, अमन डहरिया, अलोक सिदार, जीतेश्वर यादव, यशवंत साहू, रुस्तम मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker