जांजगीर-चांपा
गांव में गणेश उत्सव की धूम, श्रद्धालु भक्ति में डूबे

जांजगीर-चांपा। जिले में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोनादह गांव में युवा सतनाम सेना समिति – दुर्गेश्वर, शिवा, मुकेश, लोकेश, आयुष, अरविन्द, दिगेश्वर, विक्रांता, दिशु और निकेश द्वारा गांव के जय स्तंभ, अम्बेडकर चौक के पास गणपति बप्पा की पूजन-अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की गई। जिससे गांव का माहौल भक्ति से भर गया है। उत्सव के लिए पूजा पंडाल को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजा यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। लोग दर्शन, पूजन कर भगवान गणेश से अपने परिवार की सुख-शांति और गांव के विकास की प्रार्थना कर रहे हैं। गांव के अन्य जगहों पर गणेश बप्पा की प्रतिमा स्थापना की गई है।



