जांजगीर-चांपा

घर में घुसे सांप का सफल रेस्क्यू

जांजगीर-चांपा। जिले के सोनादह गांव में बीते दिन एक घर में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सर्प मित्र दीपक चौबे (जैजैपुर) ने घासी राम यादव के घर से सांप का सफल रेस्क्यू किया, जिसको देखने ग्रामीणजन उपस्थित हुए। घासी राम यादव के घर में सांप देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और सुरक्षित स्थान पर चले गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय सर्प मित्र दीपक चौबे को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी सावधानी और कुशलता से सांप को पकड़ा और एक सुरक्षित डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू के बाद दीपक चौबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप गौहा (भारतीय नाग) प्रजाति का था, जो जहरीला होता है। सांप को बाद में सीता पडरिया के जंगल में सुरक्षित छोड़ने की बात कही। इस दौरान सर्प मित्र दीपक चौबे ने ग्रामीणों को सांपों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सांप पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और चूहों की आबादी को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या किसी अनुभवी सर्प मित्र को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker