जैजैपुर

जैजैपुर ब्लाक के स्वास्थ कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर

जैजैपुर। ब्लाक जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीनस्थ स्वास्थ कर्मचारी अपने जायज मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल करने को मजबूर हो रहे है। श्री गौतम चंद्रा ब्लाक अध्यक्ष ने जानकारी में बताए की हम लोग पिछले वर्षो से अपनी कई मांगों जैसे एक वर्षो से कई कर्मचारियों का ई एल स्वीकृत नही हुवा है, कई कर्मचारियों का सर्विस बुक वेरिफिकेशन, समयमान वेतनमान, जो हर दस वर्ष में एक बार लगता है जो बहुंतो कर्मचारियों का समय अवधि हो जाने के बौजूद दो वर्ष तीन वर्ष से नही लग पा रहा है, सातवा वेतन मान का एरियर्स शासन से आदेश उपरांत भी नही मिल पा रहा है।

शासन की गाईड लाइन अनुसार कर्मचारियों द्वारा 0 से 40 वर्षो के सभी व्यक्तियों का सिकल सेल जांच कर एंट्री का कार्य लक्ष के अनुरूप कार्य किया गया पर गाइड लाइन अनुसार प्रति जांच दो रुपए देने का प्रवधान है जो एक वर्ष बीत जाने के बाउजूद आज तक अप्राप्त है जिस संबंध में कर्मचारियों द्वारा कई बार अपने उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया गया पर कोई सकारात्मक परिणाम नही निकल पाया। श्री चंद्रा ने आगे जानकारी दिए की उक्त समस्या के संबंध में हम लोग कई बार पत्राचार भी किए जिससे कोई सकारात्मक पहल नही निकल पाया और कर्मचारियों की समस्या बढ़ते जा रहा है, यहां तक कि हमारे एक दो रिटायर कर्मचारी है जिसको एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पेंशन के लिए भटक रहे है जो उच्च अधिकारियों की लापरवाही की वजह है जिसका समय रहते सर्विस बुक वेरिफिकेशन, समयमान वेतन नही लगने से आज ये नौबत आया है। हम सब कर्मचारियों में भी कई एसे कर्मचारी है जो रिटायर के कगार में है और समय रहते यदि उक्त समस्या का समाधान नहीं होता है तो अन्य कर्मचारी भी भुगत सकते है, एसे स्थिति में कर्मचारियों के पास हड़ताल के अलावा और कोई रास्ता नही है। अभी दिनांक 11 जुलाई से आनलाइन कार्य को बंद करने का निर्णय लिया गया है और उसके बौजुद यदि सक्षम अधिकारी हमारी समस्या को संज्ञान में नहीं लेने से हम सब जल्द ही टीकाकरण, डायरिया नियंत्रण कार्य, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण, मलेरिया, लेप्रोसी कार्यक्रम, ए एन सी, आदि सभी कार्यक्रम को बंद करने के लिए मजबूर रहेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker