देश-विदेश

मॉनसून: स्‍मार्टफोन की ये से‍टिंग्‍स बचाएगी बारिश में भीगने, सड़कों पर फंसने से

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। इस बार केरल में मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी। भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ऐसा 16 साल में पहली बार हुआ है कि मानसून तय समय से इतनी जल्दी आया हो। अब इसके बाद आप जल्द दूसरे राज्यों में भी बारिशों के दौर की उम्मीद कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तो पिछल कई दिनों से आंधी-तूफान आ रहे हैं। साथ ही इन आधी-तूफानों में कई लोगों के हताहत होने की खबरे भी देखने को मिली हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फोन सेटिंग्स और ऐप्लिकेशन्स के बारे में बताएंगे जिनसे आपको आंधी, तूफान और बारिश की सटीक जानकारी मिल पाएगी। इनकी मदद से आप अचानक बारिश मे भीगने और सड़कों पर फंसने से बच सकेंगे।

लोकेशन सर्विस ऑन रखें

अगर आप फोन की लोकेशन सर्विसेज को बंद रखते हैं, तो इस मौसम में इसे तुरंत ऑन कर दें। दरअसल लोकेशन सर्विसेज के ऑन रहने से फोन की इनबिल्ट वेदर या मौसम ऐप बारिश और तूफान आदि की जानकारी समय रहते दे देते हैं। इससे आप कहीं भी आने जाने के अपने प्लान को मौसम के हिसाब से बदल सकते हैं।

फोन की इनबिल्ट मौसम ऐप

iOS हो या Android हर फोन में एक मौसम की जानकारी देने वाली ऐप इनबिल्ट आती है। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप मौसम को लेकर अप टू डेट रह सकते हैं। यह ऐप्स आपको अगले 7 दिनों के मौसम की जानकारी दिखाती हैं। इनकी मदद से आप अचानक होने वाली बारिश-तूफान को लेकर भी अपडेट रह सकते हैं। इन ऐप्स के नोटिफिकेश ऑन कर लेंगे, तो आपको समय-समय पर मौसम में होने वाले बदलावों की जानकारी सीधे आपके फोन पर ही मिल जाएगी।

इंस्टॉसल करें भारत सरकार की मौसम ऐप

इस ऐप को भारत सरकार के IMD विभाग ने बनाया है। इस ऐप की मदद से आप रियलटाइम में मौसम अपडेट जैसे कि तापमान, नमी, हवा की गति, बारिश की स्थिति आदि का पता लगा पाएंगे। इसके अलावा यह 5 दिन और 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान भी बताता है। इसके अलावा इस ऐप की मदद से आपको भारी बारिश, तूफान, गर्मी की लहर, ओले गिरने की संभावना आदि की जानकारी भी मिलती रहती है। ये अलर्ट IMD के रडार सिस्टम से जारी किए जाते हैं, इसलिए बहुत सटीक होते हैं।

Google को कस्टामाइज करें

अगर आप अपने फोन में मौजूद गूगल ऐप्स से जुड़ी कुछ सेटिंग्स या नोटिफिकेशन ऑन कर लेते हैं, तो Google की ओर से आपको मौसम के जरूरी अपडेट्स मिलते रहेंगे। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि Google को आपकी लोकेशन और उस लोकेशन का मौसम पता हो। इसके लिए अपने फोन में google को लोकेशन का एक्सेस दे दें। अगल आप इसे Allow all the time पर सेट कर देते हैं, तो गूगल आपको हर समय मौसम की सही जानकारी अपने आप ही दे देगा।

मौसम विजेट्स लगाएं

आपके फोन में मौजूद मौसम की जानकारी देने वाली ऐप्स के विजेट्स अपने फोन की होम स्क्रीन पर लगाकर रखें। यह कुछ-कुछ देर में अपडेट होते रहते हैं और आप जब कभी भी अपना फोन देखेंगे मौसम का ताजा हाल आपको मिल जाएगा। iPhone और Samsung के डिवाइसेज में तो आप मौसम की जानकारी देने वाले इफेक्ट्स या वॉलपेपर लॉक स्क्रीन पर भी लगा सकते है। यह लगातार मौसम की जानकारी देते रहते हैं। ऐसे में अचानक बारिश में फंसने की संभावना कापी कम हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker