देश-विदेश

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। वर्तमान में एक (तीव्र निम्न दाब क्षेत्र) डिप्रेशन पूर्वी विदर्भ और संलग्न तेलंगाना पर 19.8°N अक्षांश और 79.9°E देशांतर के पास, चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से लगभग 70 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, ब्रम्हपुरी (महाराष्ट्र) से 90 किमी दक्षिण में, रामागुंडम (तेलंगाना) से 130 किमी उत्तर- उत्तर-पूर्व में और वर्धा (महाराष्ट्र) से 170 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

अगले 12 घंटों के दौरान इसके विदर्भ से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के रूप में कमजोर पड़ने की संभावना है।

मानसून ट्रफ वर्तमान में माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, रायसेन, छिंदवाड़ा, पूर्वी विदर्भ और संलग्न तेलंगाना पर बने तीव्र निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक विस्तृत है।

पाकिस्तान और संलग्न पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तट तक अपतटीय ट्रफ विस्तृत है।

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के मध्य एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 63 डिग्री पूर्व देशांतार के साहरे 31 डिग्री उत्तर अक्षांश के ऊतर में अवस्थित है।

साथ ही विरूपक हवाओं का क्षेत्र (शीयर ज़ोन) 20° उत्तर अक्षांश पर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है।

5 सितंबर, 2024 से बंगाल की खाड़ी पर एक अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker