सक्ती

सेजेस हसौद का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

अथक प्रयास से ही सफलता हासिल होती है : प्राचार्य

हसौद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हसौद का कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को प्राचार्य गिरधारी नारायण साहू तथा शाला विकास प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवम जायसवाल ने घोषित किया। प्रायमरी, मिडिल कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में पहली कक्षा में आयुष साहू, कक्षा दूसरी में जैस्मीन खूंटे कक्षा तीसरी में डिंपल साहू, कक्षा चौथी में परिधि शशी, कक्षा पांचवीं में दीपिका कश्यप, कक्षा छठवीं के सानिया साहू, कक्षा सातवीं में टुकेश्वर साहू, कक्षा  आठवी में प्रतिभा राज रत्नाकर इसी तरह हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी में हिंदी माध्यम से कक्षा नवमी में सयुक्त रूप से  प्रथम स्थान ईश्वरी निराला, खुशी खुराना तथा ग्यारहवीं में  कला संकाय से मुस्कान टंडन, विज्ञान संकाय से प्रिया किशोर वाणिज्य संकाय से तेजस्विनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंग्रेजी माध्यम से कक्षा नवमी में हर्ष रात्रे तथा ग्यारहवीं में विज्ञान संकाय से रत्ना कश्यप, प्रथम स्थान वाणिज्य संकाय से नव्या कुर्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शाला विकास प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवम जायसवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते  हुए कहा कि सफलता का रास्ता विफलता के रास्ते से होकर ही गुजरता है। प्राचार्य गिरधारी नारायण साहू ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य स्वयं जलकर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार अथक प्रयास से ही सफलता हासिल होती है। व्याख्याता अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थी कीमती समय को व्यर्थ न  करते हुए अभी से शिक्षा के प्रति मेहनत प्रारंभ कर दें। परीक्षा उन्हीं की होती है जो उसके लायक होते है। परीक्षा प्रभारी विनय कुमार रात्रे, सुनील भारद्वाज, श्रीमती मालती तिवारी, आयुष दुबे, वैशाली गौरहा सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker