जांजगीर-चांपा

तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

जांजगीर-चांपा। कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस (CG 10 G 1035) आज 3 मई 2026 को प्रातः लगभग 07:50 बजे बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। घटना में घायल 14 यात्रियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इनमें से 5 यात्रियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker