Uncategorized

हाई स्कूल का औचक निरीक्षण- तहसीलदार ने दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया

हसौद। हसौद तहसीलदार ने शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण कर शिक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके साथ ही कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बात की व दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया एवं टाइम मैनेजमेंट के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में

शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके व अध्यनरत विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए हसौद तहसीलदार भीष्म कुमार पटेल अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, 8 जनवरी सोमवार को हसौद तहसीलदार द्वारा शासकीय हाई स्कूल करही पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होनें तय समय सीमा में ही विषयवार पाठ्यक्रम पूर्ण कर प्रत्येक छात्र पर विशेष ध्यान देकर बेहतर परीक्षा परिणाम देने हेतु प्रत्येक शिक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होनें स्कूल की व्यवस्थाओ का अवलोकन करने के साथ ही दर्ज विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया एवं समय का सदुपयोग करने बच्चों को सलाह दी। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को समझाइश दी गई कि सभी कक्षाओं में हमेशा साफ-सफाई रहे, मैं कभी भी निरीक्षण के लिए आ सकता हूं। तहसीलदार ने बताया कि हाई स्कूल करही में छात्र व छात्राओं के शौच के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिसे जल्द ही बनवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker