जांजगीर-चांपा

धान खरीदी केंद्र बिर्रा सहित कृषि शाख डभराखुर्द और तालदेवरी में आज शुभारंभ

विष्णु देव सरकार किसानों की सरकार – गगन जयपुरिया

बिर्रा। छत्तीसगढ़ सरकार की सरकार वास्तव में किसानों की सरकार है जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत आज 25/11/2024 को बिर्रा, डभराखुर्द और तालदेवरी सोसायटी में विधिवत मां अन्नपूर्णा, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति जांजगीर चांपा गगन जयपुरिया ने उपस्थित किसानों को कही व अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री चेतन महंत, मंडल अध्यक्ष होरी लाल कलार विशेष रूप से शामिल हुए। ज़िला भाजपा मंत्री चेतन महंत ने कहा कि सभी किसान भाईयों के मेहनत का सही फल अब मिलने जा रहा है वहीं इस समय किसानों को किसी भी तरह से आर्थिक समस्या न हो इसलिए मिनी एटीएम सभी खरीदी केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे किसी भी किसान को तुरंत दो हजार रूपए से दस हजार रुपए तक सहयोग मिलेगा। वहीं मंडल अध्यक्ष होरी लाल कलार ने कहा कि किसान ही अन्नदाता हैं उनके हित में सरकार कटिबद्ध है। राजमहल बिर्रा से रितेश रमण सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी किसानों को अपनी शुभकामनाएं दी। सभी धान खरीदी केंद्रों में आचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी ने विधिवत पूजन संपन्न कराया।

आज धान खरीदी केंद्र बिर्रा में प्रथम किसान बिसाहू राम देवांगन की 32 क्विंटल धान खरीदी गई। डभराखुर्द में सोनादह के किसान पूरनलाल की 30 क्विंटल धान और तालदेवरी खरीदी केंद्र में आकाश-धनबाई के 29 क्विंटल धान की तौल से खरीदी की गई। सभी जगहों में प्रथम किसान को सरकार की ओर से 500-500 रूपए से सम्मानित किया गया।

आज धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी केंद्र प्रभारी ठा नरेंद्र सिंह बिर्रा, हिरो साहू, अध्यक्ष छोटेलाल पटेल डभराखुर्द, रामकुमार पटेल, अध्यक्ष भूवन साहू तालदेवरी सोसायटी सहित एकादशिया साहू जनपद प्रतिनिधि, सरपंच रमेश पटेल, बंधालाल, तुलसीराम, मोतीराम पटेल, सुदामा चंद्रा, लक्ष्मी चौहान, पितांबर कश्यप, चैतराम साहू, शत्रुघन निषाद, खम्हन कश्यप, पंचराम कश्यप, अवधेश कुमार कश्यप, रोहित चंद्रा, नोडल अधिकारी श्री बनर्जी, खीरचंद पंकज, जी आर छात्रे, रामगुलाल खूंटे, लीलाराम चंद्रा, रघुनाथ दास वैष्णव, आपरेटर छत्रपाल साहू, मनोज यादव, मुकेश चंद्रा, लोकपाल देवांगन, रमेश कर्ष, फिरूराम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने कि और आभार संस्था प्रमुख नरेंद्र सिंह, हिरो साहू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker