जांजगीर-चांपा
पंचायती कार्यों के साथ सामाजिक योगदान, बच्चों के विद्यालय प्रवेश कराने में सक्रिय भूमिका

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बिर्रा के पंच एकांश पटेल स्थानीय विकास और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने वार्ड के करन पटेल के पुत्री कल्याणी पटेल को प्राथमिक शाला बिर्रा में पहिली कक्षा में दाखिला करवाकर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। दाखिला के बाद उन्होंने विद्यालय से समन्वय कर कल्याणी के लिए स्कूली ड्रेस भी उपलब्ध करवाई, जिसे कल्याणी के माता-पिता ने काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि कल्याणी के माता-पिता गांव में नहीं है, कमाने खाने के लिए बाहर गए हुए है, लेकिन शिक्षा से कोई बच्चे चुके नहीं इस उद्देश्य से दाखिला कराया गया। क्योंकि शिक्षा ही बच्चों और गांव के उज्जवल भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर प्रधान पाठक मीनाक्षी कश्यप, नोहर राम साहू, पूजा पटेल, भारती काश्यप, सरिता चौहान उपस्थित थे।



