सक्ती

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 15 छात्रों का खेल में संभाग के लिए चयन

सक्ती। जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरौंदा के 15 छात्रों द्वारा विभिन्न खेल में संभाग स्तर के लिए जिले से प्रतिभागी के रूप भाग लिया गया। विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा द्वारा प्रतिवर्ष छात्रों को खेल के लिए तैयार किया जाता है। इस वर्ष भी उनके द्वारा छात्रों को विभिन्न खेल के लिए तैयार किया गया, जिसमें बेस बॉल के लिए 6 छात्रों, पुष्पेंद्र भारद्वाज, कृष्णा यादव, शेखर चौहान, साहिल कुर्रे, सत्यप्रकाश बर्मन और जीवन चन्द्रा संभाग के लिए चयनित हुए। टेबल टेनिस में भी बालक और बालिकाओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 9 छात्रों ने संभाग के लिए स्थान बनाया। जिसमें बालिका वर्ग के लिए सपना आदिले, साधना बंजारे, आराधना बंजारे, रिया चन्द्रा, शशि चन्द्रा, काजल सिदार और श्वेता बंजारे शामिल है वही बालक वर्ग के लिए अमर सिंह सिदार और ऋषि खांडेकर के द्वारा संभाग के लिए अपना स्थान बनाया गया। शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा का मानना है छात्रों को विद्यालय और शिक्षा से जोड़े रहने के लिए खेल आवश्यक है। छात्रों के इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष है। ब्लॉक से खेल शिक्षक खगेश भारद्वाज के द्वारा भी शुभकामना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker