
नवयुवक रथयात्रा समीति कहार मुहल्ला व ग्रामवासी शामिल हुए
बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में आषाढ शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा रविवार को बडे ही धूमधाम से निकाली गई। इसके लिये नवयुवक रथयात्रा समीति कहार मुहल्ला द्वारा भब्य रथ तैयार किया गया जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होकर किर्तन भजन कर कहार महुल्ले में भब्य आकर्षक रथ पर विराजित किया गया।
जहाँ से श्रद्धालु पूजा अर्चना कर किर्तन भजन करते हुए रथ के रस्सी को खींचते ग्राम के महाबीर मंडली चौक, साहूमुहल्ला, घानासागर, राजमहल चौक (दीवान मुहल्ला), ठाकूरदेव मुहल्ला, दाऊमुहल्ला, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, भाठापारा, कंकालीन मंदिर, चंडीमंदिर, लीलामंडली होते हुए पुनकहार मुहल्ले से मंदिर में पहुंची। जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। प्रसाद स्वरूप नारियल मूंग व लाई का प्रसाद वितरण किया गया है। रथयात्रा पर्व पर बहन-बेटियों का आगमन हुआ।
इस प्रकार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रथयात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। रथ पर आचार्य पं दिलीप पांडेय व ताराचंद वैष्णव द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। रथ जैसे ही राजमहल पहुंची युवा राजकुमार राहूल बाबा, छोटू बाबा, सोमू बाबा, सुबु बाबा व राजमाताओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया। गली मुहल्ले भ्रमण में ग्राम देवी देवताओं के मंदिर में नारियल अगरबत्ती के साथ पूजन किया गया। बिर्रा पुलिस स्टाप का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन को लेकर राहूलबाबा, चेतनबाबा, सोमूबाबा, छोटूबाबा, सुबुबाबा, पंचायत प्रतिनिधि बिर्रा, सौखीलाल पटेल, मसतराम, ढीमर, कुलकीत साहू, महावीर धीवर, संतोष कहार, खदा कहार, छतराम, राजकमल कर्ष, जितेन्द्र तिवारी, अमन कहार, मोहित, कमला, महेश साहू, राजकुमार थवाईत, विजय थवाईत, शुभम थवाईत, बरतराम, मोहन, तरूण, इंदल सहित समस्त ग्रामवासी शामिल हुए। रथयात्रा का पर्व बिर्रा सहित डभरा खुर्द, घिवरा, बोरसी आदि गांवों में धुमधाम से मनाया गया।




