जांजगीर-चांपा
शोक खबर : विष्णु कर्ष का निधन


बिर्रा। जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत दाऊ मुहल्ला निवासी अनंदराम कर्ष व भाजपा महिला नेत्री श्रीमती छतबाई कर्ष के सुपुत्र विष्णु कर्ष (उम्र 32 वर्ष) जो छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल 20वी वाहिनी में पदस्थ था। जिसका अपोलो अस्पताल बिलासपुर में ईलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। जिसका पार्थिव शरीर बटालियन की स्पेशल वाहन से गृहग्राम बिर्रा लाया गया। उसका अंतिम संस्कार स्थानीय समतला मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार यात्रा किर्तन भजन के साथ निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया जी विशेष रूप से शामिल हुए। अंतिम यात्रा में स्वजातीय बंधु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।