सक्ती

रजत जयंती के अवसर पर दिव्यांगजनो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

सक्ती। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाज कल्याण विभाग और जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा का त्याग करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाया गया। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज मेडिकल बोर्ड द्वारा 14 दिव्यांगजनो को तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री सुनील कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ संतोष कुमार पटेल सहित विभिन्न हितग्राही और आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker