जांजगीर-चांपा

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

बिर्रा। बिर्रा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में देव प्रसाद कश्यप जी के निवास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चर्तुथ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव) मनाया गया। यज्ञ स्थल को विभिन्न प्रकार से सजाया गया था। कथा के दौरान जैसे ही श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ़ पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा, आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालु इस दौरान झूमने नाचने लगे। कथा ब्यास पंडित आचार्य पं दीपक कृष्ण महाराज जी ने बताया की कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने मात्र से मानव को मुक्ति प्राप्त होती है। महाराज श्री ने कहा कथा को ग्रहण करने मात्र से ही जीवन में शांति की अनुभूति होती हैं भागवत कथा सुनने मात्र से ही अहंकार का नाश होता है।

भागवत कथा अयोजन से भक्तों में खुशी का माहौल बना हुआ हैं श्री कृष्ण के वेशभूषा में नन्हें बालकृष्ण का दर्शन करने के लिए लोग ललायित नज़र आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती में चारो ओर कंस का अत्याचार फैल गया अशांति फैल गई, तब भगवान श्री कृष्ण ने देवकी मां के आठवें गर्भ के रूप प्रगट होकर कंश का उद्धार किया। कल कथा श्रवण करने विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया जी, पत्रकार जितेंद्र तिवारी बिर्रा, कोटेतरा से आए हुए साहू परिवार के समस्त भक्तगण, मणिलाल कश्यप, एकादशीया साहू जी जनपद सदस्य प्रतिनिधि, संजू साहू, पीतांबर कश्यप, बैगा साहू, कीरितराम कश्यप, गुणिक पटेल, वेदराम कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजक परिवार देव प्रसाद कश्यप परिवार समस्त कथा प्रेमियों का खूब स्वागत, सम्मान, सत्कार करते हुए नज़र आ रहे हैं आए हुए अतिथियों द्वारा भागवत कथा अयोजन की भूरी भूरी प्रसंसा की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker