सक्ती

3 फरवरी से किकिरदा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

(राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से बहेगी श्री कृष्ण की रसधारा)

बिर्रा। नवीन जिला सक्ती अंतर्गत जैजैपुर विकासखण्ड के अंतीम छोर चित्रोत्पला गंगा महानदी तट पर स्थित विश्वेश्वरी मैय्या की पावनधरा ग्राम किकिरदा में पटेल परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भब्य शुभारंभ 3 फरवरी को कलशयात्रा (शोभायात्रा) के साथ शुरू हो रहा है। कथा व्यास पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी (सक्ती) विराजमान होंगी। श्रीमद्भागवत कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। कथा प्रसंग में 3 फरवरी को सुबह 10 भब्य कलशयात्रा निकाली जाएगी और वेदी पूजन देव आह्वान के साथ श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य सुनाई जाएगी। 4 फरवरी को परीक्षित जन्म कथा, कपिल चरित्र, सुकदेव प्राकट्य, 5 को सती चरित्र, ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र की कथा, 6 को वामनावतार कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नंद उत्सव), 7 को माखन चोरी, बाल लीला, गोवर्धन पूजा छप्पन भोग, 8 को महारास लीला, श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह मंगलोत्सव, 9 को सुदामा चरित्र, चढ़ोत्तरी व कथा विश्राम, 10 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर दिलहरण पटेल -श्रीमती पुनीमति पटेल, संजय पटेल -श्रीमती धनबाई पटेल, विजय पटेल -श्रीमती ज्योति पटेल, किशन, गोरे, मनीराम, रनसाय, फिरत, शुभम्, प्रीति, समीर, मानसी, कपिस, आर्यन, गीतिका, साक्षी, लव्य सहित समस्त पटेल परिवार व स्नेहीजन जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker