जांजगीर-चांपा

धान खरीदी केंद्र क्रमांक 64 करनौद में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

img 20241129 wa01811963755457277375810 Console Corptech

बिर्रा। छत्तीसगढ़ सरकार की सरकार वास्तव में किसानों की सरकार है जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजना समर्थन मुल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज करनौद सोसायटी अंतर्गत धान खरीदी केंद्र में विधिवत मां अन्नपूर्णा, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री चेतन महंत ने उपस्थित किसानों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बम्हनीडीह तहसीलदार जायसवाल जी, भाजपा जिला मंत्री चेतन महंत, सेवा सहकारी समिति करनौद के नव मनोनीत अध्यक्ष घन्नू डडसेना, विशेष रूप से शामिल हुए। ज़िला भाजपा मंत्री चेतन महंत ने कहा कि सभी किसान भाईयों के मेहनत का सही फल अब मिलने जा रहा है वहीं इस समय किसानों को किसी भी तरह से आर्थिक समस्या न हो इसलिए मिनी एटीएम सभी खरीदी केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे किसी भी किसान को तुरंत दो हजार रूपए से दस हजार रुपए तक सहयोग मिलेगा। वहीं नव मनोनीत अध्यक्ष घन्नू डडसेना ने कहा कि किसान ही अन्नदाता हैं उनके हित में सरकार कटिबद्ध है और सभी किसान को शुभकामनाएं दी। सभी धान खरीदी केंद्रों में आचार्य पं. नोमन कुमार दुबे ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। आज धान खरीदी केंद्र करनौद में प्रथम किसान हरिलाल देवांगन की 10 क्विंटल धान की तौल से खरीदी की गई। प्रथम किसान को सरकार की ओर से 500 रूपए प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  मुख्यतिथि बम्हनीडीह तहसीलदार जायसवाल जी, भाजपा जिला मंत्री एवं प्राथमिक क़ृषि शाख सहकारी समिति झार्रा के अध्यक्ष चेतन दास महंत जी, क़ृषिक सेवा सहकारी समिति मार्यादित करनौद के अध्यक्ष घंन्नू डडसेना जी, क़ृषक सेवा सहकारी समिति मार्यादित करनौद के प्रबंधक रथलाल डडसेना जी, खरीदी प्रभारी विक्रेता जगदीश चंद्रा ऑपरेटर रविशंकर जलतारे, कमल किशोर चंद्रा, वरिष्ठ नागरिक भालचंद तिवारी, हरीश तिवारी, नोमन तिवारी, उदल राम डडसेना, तुलेश पटेल, मनुराज, सिंह, संतोष कुम्हार, भोला देवांगन, पुष्पेंद्र डडसेना, गजाधर श्रीवास, तिलक राम जलतारे, विदेश दुबे, दुर्गा प्रसाद डडसेना और किसान बंधु उपस्थित थे सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिव देवांगन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker