झूम उठे बादल, मंगला में झमाझम, सरकंडा में रिमझिम, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

बिलासपुर न्यायधानी में गुरुवार का दिन खुशनुमा रहा। शहर में खंडवर्षा जैसी स्थिति रही। मंगला व कोनी में झमाझम तो सरकंडा, तोरवा व सिरगिट्टी में रिमझिम फुहारें चली। दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। रात में स्थिति उलट रही। तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। प्रमुख शहरों का तापमान पढ़ें संभाग के कौन से जिले होगी होने वाली है भारी बारिश –
रिमझिम फुहारों के बीच बिछी हरियाली की चादर
अच्छी बारिश से खेतीहर किसानों के चेहरे खीले
खेतों में पानी भरने से, रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के आसमान में काले बादल दिनभर झूमते रहे। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेहरी, बांकुरा, कनिंग और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बंगाल और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर स्थित है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 1.5 किलोमीटर सहित 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
जिसके प्रभाव से दो अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना बन रही है। जिसमें बिलासपुर संभाग भी शामिल है। इधर गुरुवार को दिनभर वातावरण में ठंडक महसूस हुई। दोपहर को थोड़ी उमस जरूर रही लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।
आज भी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के जिले संभावित है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 28.4 25.4
पेंड्रारोड 29.8 23.4
अंबिकापुर 30.8 23.5
माना 27.3 24.8
जगदलपुर 25.6 24.0