जांजगीर-चांपा

पृथ्वी के भार उतारने अवतरित होते है भगवान : पूजा किशोरी

बिर्रा। हनुमान चौक सड़कपारा सिलादेही द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्री राम और कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास पर विराजमान श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ने कहा कि सर्व जन कल्याण हेतु भगवान का अवतरण इस पृथ्वी पर होती हैं। भागवत कथा में जहां जब भी पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा तब कंस के अत्याचार को नष्ट करने भगवान स्वयं कारावास में अवतरित होकर कंस का वध नहीं बल्कि उद्धार किया। आज की कथा में उन्होंने समुद्र मंथन वामनावतार श्रीराम कथा का भी विस्तार से वर्णन किया। कथा में संगीत के माध्यम से नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धून बजी तब पूरा कथा पंडाल कृष्ण जन्मोत्सव की भक्ति से भावविभोर हो कर नृत्य करने लगे। आज की कथा में जनपद सदस्य मोहनकुमारी साहू, बसंत पांडे, कंत तिवारी, राजू कटकवार, रेशम देवांगन, अभिराम कश्यप, एम.एल साहू, रामाधार केंवट, मनोज साहू, एकादशिया पटेल, जीवन साहू गीताराम, संजू साहू, रामप्यारे पटेल, उमेश, सुरेंद्र दुबे, दादूराम, बंशी साहू, शंकू पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker