सक्ती

आज अंतिम दिन 17 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन एवं 02 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र

सक्ती। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन में आज कुल 02अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 17 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जांजगीर चांपा श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्री दीपक कुमार आजाद समाज पार्टी एवं श्री शैलेन्द्र कुमार बंजारे शक्ति सेना (भारत) ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज श्री महेन्द्र कुमार अनंत निर्दलीय, श्री शैलेन्द्र कुमार बंजारे शक्ति सेना (भारत), विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट असंख्य समाज पार्टी, श्री रोहित डहरिया बहुजन समाजवादी पार्टी, रेवालाल सतनामी निर्दलीय, श्री रामलखन खुंटे अंबेडकर राईट पार्टी ऑफ इंडिया, श्री मनहरण लाल भारद्वाज गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, अनिल मनहर हमर राज पार्टी, मंगलूराम सतनामी निर्दलीय, श्रीमती रूखमणी चेलकर सर्वआदी दल, श्री हेमंत कुमार निर्दलीय, श्री विजय कुमार कुर्रे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, सीमा महिलांगे निर्दलीय, श्री कौशल जांगड़े राष्ट्रवादी भारत पार्टी, श्री सुरेश कुमार निर्दलीय, श्री दीपक कुमार आजाद समाज पार्टी, श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker