सक्ती

सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, कई की मौत

अड़भार। अड़भार खरसिया सक्ती पंहुच मुख्य मार्ग में 13 मार्च की रात्रि तकरीबन 1:30 बजे के आसपास अड़भार नगर के स्थानिय बस स्टैंड में सड़क पर बैठे आवारा गायों को अज्ञात ट्रक द्वारा कुचल दिया गया और ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

इस घटना में जहाँ सड़क पर बैठे तीन गायो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका दोनों पैर बुरी तरह से टूट गया जिसे नगर के गौ सेवक युवकों जिसमें प्रांजल कुर्रे (समाजिक कार्यकर्ता एवं गौ सेवक & रक्षक), अनुप कुर्रे, आकाश कटकवार, गिरीराज साहू, अमन कटकवार, रवि कटकवार, ताराचंद यादव, गौरव यादव, धीरज रात्रे, गोपी दिनकर, समीर दिनकर, प्रशांत लहरे एवं अन्य युवकों ने तीन मृत गायो को नगर पंचायत अड़भार को सुचित कर उसे नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा मृत गायो को सडक से उठाकर लेजाया गया। घायल गाय की दो दिनों तक इन युवकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद आज शनिवार को सक्ती स्थित वृंदावन गौ शाला में पिकअप के माध्यम से वहाँ छोडा गया। आज पुरे छत्तीसगढ़ में गायो की अति गंभीर समस्या हो चली है जहाँ पशु मालिक अपने गायो को अपने घरों में बांधना भूल चुके है बल्कि अब तो अपने-अपने गायो के दुध निकलने के बाद आवारा नगर में विचरण करने को खुला छोड़ देते है जिसे अंकुश लगाने की शीघ्र आवश्यकता है इन पशुओं के आवारा बींच सडकों पर चौक-चौराहों पर बैठेने से या फिर स्वच्छंद रात्रि में विचरण करने से कईं गंभीर घटना-दुर्घटना होना आजकल आम बात हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker