जांजगीर-चांपा

सोनादह-घिवरा सड़क जर्जर, गड्ढों से राहगीर परेशान

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत सोनादह-घिवरा (जैजैपुर विकासखंड) के मार्ग की सड़क का डामर उखड़ गया है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है, जिसकी वजह से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, वहीं चारपहिया वाहनों को भी धीमी गति से चलना पड़ रहा है। सड़क सुधार को लेकर जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है। वहीं बारिश के दौरान ऐसी सड़कें और परेशान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker