छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 12 जून तक मानसून की एंट्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी आमतौर पर मानसून की दस्तक 13 जून के आसपास होती है। वहीं पिछले साल प्रदेश में मानसून का दस्तक काफी पहले 28 मई को हुआ था। हालांकि एंट्री के 5 दिनों तक मानसून सुकमा में अटका रहा और 5-6 दिन बाद आगे की ओर रुख किया था। वहीं इस बार प्रदेश में मानसून तीन से चार दिनों प्रवेश करेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ में 12 जून तक मानसून प्रवेश करने की संभावना है।

बता दें कि सुकमा-बस्तर के रास्ते कांकेर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए मानसून अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग की माने तो मानसून को पूरे प्रदेश में सक्रिय होने में 5 से 7 दिनों का समय लगता है। वहीं सबसे आखिरी में सरगुजा, जशपुर पहुंचता है, क्योंकि ये राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है और झारखंड और ओडिशा से सटा हुआ भाग है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश

हालांकि प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले प्री मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई है। कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई। आज, 9 जून को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker