छत्तीसगढ़

यात्री बस में आग लगने से एक महिला घायल

जगदलपुर। जगदलपुर से राजधानी रायपुर आ रही एक यात्री बस में आग लगने से एक महिला घायल हो गई है। इस बस में करीब पैंतीस यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है।
मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से बस राजधानी रायपुर के लिए निकली थी। इस दौरान अभनपुर के पास अचानक चलती बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद चालक-परिचालक समेत यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। यह बस पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker