जैजैपुर

दो छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन

बिर्रा। नवीन सक्ती ज़िले अंतर्गत जैजैपुर विकासखंड के जय मां डोकरी दाई की पावनधरा घिवरा से दो छात्र आयुष कश्यप व आयुष श्रीवास का चयन सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में दोनों छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें आयुष श्रीवास पिता डाकेश्वर प्रसाद श्रीवास (शिक्षक), माता श्रीमती संध्या श्रीवास (गृहणी) एवं आयुष कश्यप पिता विरेन्द्र कुमार कश्यप माता श्रीमती संतोषी कश्यप का चयन प्रथम काउंसलिंग में ही हो गया। दोनों छात्रों में आयुष श्रीवास कैरियर प्वाइंट स्कूल बिर्रा का छात्र व आयुष कश्यप ब्लेशन कान्वेंट स्कूल टुंड्री से में अध्ययनरत हैं। सैनिक स्कूल में चयन होने पर दोनों परिवार सहित विद्यालय व ग्राम में में बहुत ही खुशी का माहौल है। इनके चयन से दुष्यंत कश्यप, मूलचंद देवांगन, अच्छेराम काश्यप, शैलदेवी श्रीवास, केदारनाथ श्रीवास, देवेन्द कश्यप संजय श्रीवास, अनिता श्रीवास, सार्थक श्रीवास, कैरियर प्वाईत के संचालक बीएल सागर, राजू कश्यप सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker