छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, 2-3°C तक गिरेगा तापमान, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। प्रदेशभर में दिन के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच रातें और अधिक ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन तो नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने वाली है। विशेषकर उत्तरी इलाकों में ठंडी हवाएं सक्रिय होने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है। इस बीच पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा के आसार नहीं दिख रहे हैं। कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की स्थिति भी बन सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में मौसम का यह बदलाव आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker