जांजगीर-चांपा

कलेक्टर-एसपी पहुँचे शिवरीनारायण, अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का किया अवलोकन

शिवरीनारायण। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का गुरूवार को अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेडिंग करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री ज्ञानेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker