छत्तीसगढ़

33 जिलों में यलो अलर्ट, हफ्तेभर ऐसा ही मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। रायपुर और दुर्ग में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के 7 जिलों और 26 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हफ्तेभर बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी।

पिछले साल के मुकाबले तापमान कम

हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker