छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में ट्रैक्टरों की लंबी कतार, मेन रोड़ में जाम की स्थिति

जांजगीर-चांपा/सक्ती। जिले के बिर्रा से हसौद मेन रोड़ घिवरा जिला सक्ती में आज रविवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के लिए वाहनों की लम्बी कतार देखने को मिला, जहां पेट्रोल पंप व मेन रोड़ में अव्यवस्थित रूप से गाड़ियों के कारण जाम की स्थित बनी हुई है। पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल 200 रुपए तक दिया जा रहा है वहीं डीजल मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण डीजल मशीन बंद हो गया है, जानकारी मिली है। 50 से अधिक संख्या में सुबह से ट्रैक्टरों की लंबी कतार से बाइक सवार को पंप के पास जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रही है। समय होते यह संख्या और बढ़ सकती हैं। लेकिन व्यवस्था बनाने बिर्रा पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है।

आपको बताते चले कि पश्चिमी देशों में युद्ध के दौरान पेट्रोल-डीजल के आयात में काफी कमी हो गई है जिससे लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रही है साथ ही इस कमी में पेट्रोल-डीजल का मूल्य में भी बढ़ोतरी हुई है। घिवरा पेट्रोल पंप में पेट्रोल की 104 रुपए प्रति लीटर है। खास बात यह है कि इस समय रबी फसल की कटाई हो रही है और इस विकट स्थिति में किसानों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker