लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एवं वीरांगना रानी दुर्गावती जन्म शताब्दी ब्यासख्यान माला का आयोजन

बिर्रा। अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी एवं वीरांगना रानी दुर्गावती पंच शताब्दी जयंती समारोह का आयोजन संस्कार भारती जिला सक्ती व्दारा जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में श्री मणिलाल कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता की अध्यक्षता एवं श्री रितेश रमन सिंह (राजमहल बिर्रा) के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ शुभम शुक्ला (शुक्ला हेल्थ केयर हॉस्पिटल बिर्रा) के विशिष्ट आतिथ्य में दिनांक 26/10/2024 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे ब्याख्यांन माला का आयोजन रखी गई है। जिसमे प्रमुख वक्ता डॉ श्रीमती सरोजनी डड़सेना, मान मोहन लाल कश्यप एवं मान रामकिशोर देवांगन होंगे। प्रबुध्द वर्गों गणमान्य नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुचने का अनुरोध जिला महामंत्री संस्कार भारती सक्ती मनोज कुमार तिवारी ने की है। उक्ताशय की जानकारी शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने दी है।