जांजगीर-चांपा
जितेन्द्र तिवारी बिर्रा दिलदार सिंह सेंगर स्मृति सम्मान से सम्मानित


बिर्रा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा (अकलतरा) में आयोजित सम्मान समारोह में जितेन्द्र तिवारी बिर्रा को उत्कृष्ट पत्रकारिता में उल्लेखनीय कार्य हेतु स्व.दिलदार सिंह सेंगर स्मृति सम्मान से आज व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद गंगाजल में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ महराज आचार्य पं योगेश उपाध्याय जी के कर कमलों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आशीष मिश्रा जी के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव, शिक्षक नरियरा परमहंस तिवारी सर सहित शामिल थे।
