छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। सितंबर के मध्य में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। विशेषकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

बना हुआ है सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं, दूसरा चक्रवाती सिस्टम पूर्वी विदर्भ में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के असर से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

यहां के लिए अलर्ट

महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker