नवागढ़
भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति के सदस्यों का स्वागत

बिर्रा। भगवान श्री परशुराम भगवान ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा द्वारा आगामी 30 जून को एसडी महाविद्यालय नवागढ़ में आयोजित सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह 2024 का आमंत्रण पत्र मुख्य अतिथि आचार्य श्री राजेन्द्र महराज टेमर सक्ती निज निवास पहुंचने पर आचार्य श्री ने भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा के वरिष्ठ संयोजक मनोज कुमार तिवारी जी, जिलाध्यक्ष धनेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी व वरिष्ठ सदस्य पं तोषण प्रसाद तिवारी जी का अंगवस्त्र से स्वागत किया और सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज को नई दिशा व दशा प्रदान करने आमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।