जांजगीर-चांपा

जिले में अग्रणी कालेज के रूप में होगा बिर्रा कालेज – बीके पटेल

बिर्रा। अविभाजित मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत जिसे शिक्षकीय गतिविधियों और संगीत के क्षेत्र में हमेशा याद किया जाता है अब महाविद्यालय के विस्तार हो जाने पर जिले में अग्रणी महाविद्यालय का तमगा मिल सकता है। उक्त बातें शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि बी के पटेल प्राचार्य नवीन महाविद्यालय नवागढ़ ने कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व में मैं भी इस महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के रूप में सेवा दे चुका हूं। आज पांच साल बाद इस कालेज का विस्तार हुआ है।शिक्षा निदेशालय द्वारा ज़िले जांजगीर चांपा का सबसे सुविधाजनक महाविद्यालय के लिए इस गांव का नाम पर चर्चा हो रही है। यदि शासन के मंशानुरूप ज़मीन निर्धारित किया जाता है तो बिर्रा महाविद्यालय में सर्वसुविधायुक्त आवासीय महाविद्यालय का दर्जा मिल सकता है।

इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। वैसे आज बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जहां छात्र छात्राओं में छिपी हुई प्रतीभा निखरती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच एल शर्मा ने सबकी सक्रियता और सहभागिता सुनिश्चित करने कृत संकल्पित बातें कहीं। कार्यक्रम को पं गीता प्रसाद तिवारी, प्राचार्य अकलतरा यूं एन कुर्रे, मनोज कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय परिसर में छायादार पौधे का संरक्षण करते हुए पौधारोपण भी किया गया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढी लोकनृत्य, देशभक्ति व प्रेरणादायक नृत्य प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव समारोह में पूर्व सरपंच सुदीप दीपक पाल, रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, जितेन्द्र तिवारी, जीवनलाल साहू, एकांश पटेल, साहिल राज, कमल खूंटे मंचासीन थे। कार्यक्रम को सफल बनाने सहायक प्राध्यापक डॉ मुकेश कुमार, डॉ मोतीचंद अनंत, उत्तम सिदार, सौरभ शर्मा, आकांक्षा मैम, मनीषा अवस्थी दुरेथलाल चंद्रा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के स्टाफ, छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker