जांजगीर-चांपा

बच्चों का विदाई और सम्मान समारोह

बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत सवै आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सोनादह में 18 अप्रैल को कक्षा 8वीं के बच्चों का विदाई और विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता युधिष्ठिर खूंटे ने किया।

विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर शुरू किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक, फूल से स्वागत किया गया साथ ही समिति द्वारा सत्र 2023-2024 में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में रिंकी यादव, वादनी खूंटे, कावेशी, ईसा कुर्रे, अमित चन्द्रा, दीपांशु बघेल, सोनम बघेल, कल्पना बघेल, डगेश्वर खूंटे का तिलक लगाकर, श्रीफल, साल, पेन और 501 – 1001 रुपए राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कक्षा 8वीं के बच्चों का भी तिलक लगाकर पेन गिफ्ट देकर स्वागत किया गया।

आठवीं के बच्चों द्वारा प्रधानाचार्य को भेंट

विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिसमें सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दा खूंटे, आनन्द कुर्रे, दीपक टंडन, लीलावती कुर्रे, सोनकुवर खूंटे, संतोषी टंडन, नंदकुमार चन्द्रा, धरम सिंह पिंकी बघेल, अम्बिका रात्रे, कमल खूंटे, विद्यालय परिवार में प्रधानाचार्य शशि महंत, अश्वनी महंत, खुशबू यादव, अनूप बघेल, रामेश्वरी खूंटे, सूर्या कुर्रे, संध्या खूंटे, ममता महंत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker