जांजगीर-चांपा

अग्नीवीर शुभम साहू का आतिशी स्वागत

ढोल ताशे के साथ ग्राम भ्रमण कर की गई अभिनंदन

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत सिलादेही के पूर्व जनपद सदस्य एवं सभापति फिरतराम साहू जी के छोटे सुपुत्र अग्नीवीर शुभम साहू के प्रथम आगमन पर पर गाजे बाजे (ताशा से) जोरदार स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि देश भक्ति और देश सेवा का जज्बा लिए शुभम का चयन सात माह पहले ही हुआ था जिसका ट्रेनिंग भोपाल में पूरा हुआ और गृहग्राम सिलादेही प्रथम आगमन पर बाजार चौक में आतिशबाज़ी, फुलमाला और गुलदस्ते से स्वागत किया गया। उसके पश्चात स्पेशल वाहन खुली जीप (जिस्पी से) स्वागत रैली मुख्य मार्ग बाजार चौक से घर पहुंची। घर में माताओं ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया। इसके पूर्व गाड़ी से उतरकर सलामी लेते हुए माता पिता सहित परिजनों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दादा सालिकराम साहू, दादी ननकी नोनी साहू, माता पिता श्रीमती शांति बाई-फिरतराम साहू, भाई सतीश साहू, योगेश साहू, बहन प्रिया साहू सहित ईश्वर प्रसाद शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, राहूल बाबा, कृष्णा कश्यप, डिस्को पंडित, डाकेश्वर महराज, छेदूलाल साहू, लीलाराम, सनत कुमार, ऋषि कुमार, आकाश, भूपेंद्र, लल्ला, अजय कुमार, विजय दबंग, दादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker