सक्ती

पृथ्वी दिवस : सतत विकास एक मात्र विकल्प – प्रो. – आर के कुर्रे

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। सक्ती जिले के शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस  “हमारी शक्ति, हमारा पृथ्वी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बी.डी. जांगड़े ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पृथ्वी दिवस पर मॉडल, पोस्टर, रंगोली का प्रदर्शन किए। प्राचार्य डॉ. बी.डी. जांगड़े ने बताया कि आज पृथ्वी विभिन्न प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप से गुजर रही है। जिसके कारण हमारी पृथ्वी सुरक्षित नहीं है। जैसे की जंगलों में आगजनी की घटनाएं, जलवायु परिवर्तन जिसका जिम्मेदार हम सब हैं।

वहीं भूगोल विभाग से विभागाध्यक्ष प्रो. आर के कुर्रे ने बताया कि आज दुनिया विकास की अंधी दौड़ में दौड़ रही है। जिसमें औद्योगिकरण, शहरीकरण अंधाधुन तरीके से बढ़ रही है। जिसमें आर्थिक लाभ प्राप्त करके के चाहत में सभी पर्यावरण या पृथ्वी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। प्रो. आर.के. कुर्रे ने कहा कि सतत विकास ही एक मात्र विकल्प है। संसाधनों का उपयोग करते हुए पर्यावरण को बचाना है। साथ ही हमारे आस-पास की वातावरण में क्या घटनाएं घट रही है और पर्यावरण किस प्रकार से प्रभावित हो रही है उसे जानकर जागरूक व बचाओ रखना ही वास्तव में पृथ्वी को बचाने जैसा है।

वहीं एम.ए. भूगोल के छात्र कमल खूंटे ने बताया कि हमारी पृथ्वी को हमें सूक्ष्म तरीके से जानना जरूरी है। पृथ्वी केवल मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि अनगिनत जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है। इस दौरान प्राध्यापकगण डॉ कौशल्या मैत्री, श्री रामरतन खूंटे, डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ योगेश्वर बघेल, श्री नरेश कुमार राठौर, डॉ मनोज कुमार यादव एवं एम.ए. भूगोल से शैलेन्द्र कुमार कुर्रे, ज्वाला चन्द्रा, करन मनहर, हेमकुमार, सत्यनारायण, नूतन यादव, नेहा महिलांगे, छाया यादव, सुमन, संतोषी, आरती सहित एम.ए.सी. जंतुविज्ञान विभाग तथा महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं इस कार्यशाला में उपस्थित होकर के पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। साथ ही पृथ्वी पर हो रही विभिन्न घटनाओं का उदाहरण देते हुए चर्चा और विचार विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker