जांजगीर-चांपा

बिर्रा में नवरात्रि पर्व पर जलेंगे आस्था के दीप

बिर्रा। मां भगवती जगदम्बा की असीम कृपा से चैत्र वासंती नवरात्रि पर्व को लेकर बिर्रा स्थित मां चंडी देवी, कंकालीन दाई मंदिर, महामाया मंदिर, दाऊबाबा मंदिर, जय मां डोकरी दाई मंदिर घिवरा और विश्वेश्वरी मैय्या दरबार किकिरदा में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे।

बिर्रा में गर्जना तालाब पर विराजित मां चंडी देवी मंदिर में जय मां चंडी विकास समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली है। समीति के अध्यक्ष गोवर्धन देवांगन ने बताया कि हर नवरात्रि पर्व की तरह इस चैत्र वासंती नवरात्रि पर्व पर मंगल ज्वारा घृत, तेल ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। घृत ज्योति कलश हेतु 1551 रूपए, तेल ज्योति कलश हेतु 751 रूपए व मंगल ज्वारा हेतु 251 रूपए के साथ रसीद प्राप्त कर सकते हैं। आचार्य पं सुरेंद्र कुमार दुबे होंगे। प्रतिदिन सुबह 7 बजे व शाम 7.30 बजे आरती होगी। मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराने हेतु समीति के अध्यक्ष गोवर्धन देवांगन, रामनारायण थवाईत रामकुमार देवांगन लक्ष्मी वस्त्रालय बिर्रा, संजय जनरल स्टोर व कान्हा डेलिनिड्स डीडीएस स्कूल के सामने बिर्रा, सम्मेलाल यादव मां शारदा विद्या मंदिर बिर्रा, कृष्णा स्वीट्स एवं जलपान गृह बस स्टैंड बिर्रा से संपर्क कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। सभी जसगीत गायन पार्टी सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker