जांजगीर-चांपा

गांव के युवाओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान

बिर्रा। आज 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत सोनादह गांव में राम सागर तालाब के पास आम का पेड़ लगाया गया। जिसमे लक्ष्मण खूंटे, नंदनी खूंटे, रंजिता बघेल, कमल खूंटे मौजूद रहे। लक्ष्मण खूंटे ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन हो रहा है, प्रतिवर्ष तापमान बढ़ता ही जा रहा है। पौधारोपण से इस को कम किया जा सकता है। नंदनी खूंटे ने बताया कि हमें पृथ्वी को बचाना है, जब बड़ी संख्या में पौधे लगेंगे, तभी लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा। आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। रंजिता बघेल का कहना है कि पौधे लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। एम ए भूगोल (द्वितीय सेमेस्टर) के छात्र कमल खूंटे ने कहा कि निश्चित रूप से पेड़-पौधे जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी हैं और हम सभी को नियमित रूप से पेड़ लगाना चाहिए। यह हमारे और हमारी पृथ्वी के लिए भी अच्छा है। इससे बहुत सारे लाभ हैं जैव-विविधता को बनाए रखना, मिटटी की स्थिरता और जल चक्र के रेगुलेशन में मदद इत्यादि। देखा जाए तो पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker