जांजगीर-चांपा

सोनादह में तीन दिवसीय सत्संग संकिर्तन सात्विक महायज्ञ (16 सूत चौका आरती) 26 से

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनादह में परम संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहेब जी की असीम कृपा से 26 फरवरी से तीन दिवसीय विशाल ग्रंथ भजन सत्संग एवं सात्विक चौका आरती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे आप समस्त साधू संत, वक्ता, कवि विद्वान, गायक, गायिका पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावें तथा आप भी बड़ भागी बनने का लाभ प्राप्त करें। यह आयोजन 26, 27, 28 फरवरी 2024 को किया जायेगा। सतगुरु पंथ सेवा समिति रायपुर, बिलासपुर संभाग छ.ग. रजि. क्र. 664 द्वारा है। आयोजन समिति पदाधिकारी अध्यक्ष – युघिष्ठिर खूंटे, उपाध्यक्ष – फिरत साहेब, कोषाध्यक्ष – महेत्तर खूंटे, सचिव – धनीराम खूंटे, विजय कुर्रे, मंच संचालक – धनीराम खूंटे, रामकिशन कुर्रे, व्यवस्थापक – तेरस निराला, राजेश खूंटे, बुधराम कुर्रे होंगे। मुख्य गुरुगद्दी महंत विश्राम दास (टुंडरा) सर्वोच्च गुरु होंगे। आयोजन को लेकर आयोजन समिति पदाधिकारी एवं समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker