जांजगीर-चांपा

नकटीडीह में क्रिकेट प्रतियोगिता प्रथम विजेता गिरोला ने चैलेंज ट्राफी पर कब्जा किया

बिर्रा। नकटीडीह में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला गिलोरा उड़ीसा और कुरदा इलेवन के बीच हुआ जिसमें अपनी एकतरफा मुकाबले में गिलोरा ने कुरदा इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बनाई और पहले से फाइनल में पहुंचीं यंग स्टार बिर्रा से फाइनल मैच में टांस जीतकर गिलोरा उड़ीसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाए वहीं बिर्रा की टीम रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हार गई। प्रथम विजेता गिरोला ने प्रथम पुरस्कार 51000 रूपये व चैलेंज ट्राफी पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बालेश्वर साहू, अध्यक्षता सरपंच गंगा प्रसाद जांगड़े, विशिष्ट अतिथि बाबाराम जायसवाल, मोहन कुमारी साहू, शरद चंद्रा, सुद्रिका पटेल, जितेन्द्र तिवारी, तुलसीगिरी गोस्वामी, जनपद सदस्य महिपाल, तुलसी खूंटे, कृष्णा साहू शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker