जांजगीर-चांपा

शा नवीन प्रा शाला फुलवारी पारा बिर्रा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय नवीन प्राथमिक शाला फुलवारी पारा बिर्रा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार तिवारी, मुख्य अतिथि राजकुमार कश्यप (अध्यक्ष जनभागीदारी) विशिष्ट अतिथि, संजय कुमार तिवारी, दलसाय पटेल, फिरतलाल धीवर, रामझूल पटेल, चुन्नीलाल साहू, अनंद यादव, हीरालाल साहू, राजकुमार साहू, रमेश कहार, महेन्द्र साहू, संतराम कश्यप (प्रधानपाठक) आभार व्यक्त व संचालन शिक्षक नोहरराम साहू ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार कश्यप ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं अध्यक्षता कर रहे जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज 15 अगस्त को हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और ऐसे हमारे महापुरुषों के याद में हम सभी उन्हें अपनी भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्वाधीनता समारोह में बच्चों ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्रीमती भारती साहू, श्रीमती निहारिका साहू, साहू, कैलाश यादव (सफाई कर्मचारी) सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रसाद वितरण कर स्वाधीनता समारोह का समापन किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker