सक्ती

रबी फसल के लिए नहर में पानी छोड़ने की मांग, मांग पुरी नही हुई तो 12 को जैजैपुर हसौद मुख्यमार्ग पर करेंगे चक्काजाम

जैजैपुर। सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम कुटराबोर, आमाकोनी, छिर्राडीह, बरदुली, बोइरडीह के किसानों ने रबी फसल के लिए नहर में पानी दिए जाने की मांग किया हैं। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गाँवो के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर इन गांवों में नहर से पानी दिए जाने की मांग रखी है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी भी दिया है की उनकी मांगों पर विचार नही किया गया तो वे 12 दिसंबर से जैजैपुर हसौद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करेंगे। किसानों ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से इन क्षेत्रों में नहर का पानी नही दिया जा रहा है। अधिकारी नहर मरम्मत की बात कर किसानों को गुमराह कर रहे है ऐसे में नहरों से पानी नही मिलने के कारण किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है जिसको लेकर अब किसान एकजुट होते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker