जैजैपुर

रबी फसल के लिए नहर से पानी छोड़ने की मांग।

जैजैपुर। सक्ति जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम कुटराबोर, ओडेकेरा, बरदुली, छिर्राडीह, सहित आस पास के सैकड़ो ग्रामीणों ने सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर रबी फसल के लिए नहर से पानी छोड़ने की मांग किया है किसानो ने बताया कि पिछले साल नहर मरम्मत के नाम पर पानी नही छोड़ा गया था।  जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वही इस बार भी नहरों से पानी छोड़े जाने को लेकर कोई सूचना नही दी जा रही है जिससे किसानों में मायूसी हैं किसानों ने जल्द से जल्द नहर से पानी छोड़ने की मांग किया हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि इस क्षेत्र के लोग कृषि पर ही निर्भर है। खेतो में फसल लगाकर ही अपना जीवन यापन करते है ऐसे में यदि नहर से पानी नही दिया जाता है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।  ज्ञापन सौपने वालो में दिलीप चन्द्रा, सम्मेलाल, हीरा लाल, मनबोध गणेश राम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग किया गया हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker