सक्ती

मॉडर्न हाई स्कूल हसौद में वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ संपन्न

मॉडर्न हाई स्कूल हसौद से प्रत्येक वर्ष नवोदय विद्यालय में 8-10 बच्चे का चयन होना एवं अभी तक लगभग 40-45 बच्चे का नवोदय विद्यालय में चयन होना इस हसौद क्षेत्र के लिए गौरव की बात – जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू

हसौद। क्षेत्र के सबसे बेहतर शिक्षण संस्थान मॉडर्न हाई स्कूल हसौद में वार्षिकोत्सव उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वार्षिक उत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, देशभक्ति जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता में गोपी सिंह ठाकुर (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), सुरेंद्र भार्गव (राज्य कांग्रेस कमेटी सचिव), एवं स्पेशल गेस्ट के ग्रुप में नरसिंह साहू (भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), मधुसूदन साहू (कांग्रेस महामंत्री), मनबोध साहू (सरपंच ग्राम पंचायत हसौद), लक्ष्मी साहू (डायरेक्टर मॉडर्न हाई स्कूल हसौद), गनपत साहू (डायरेक्टर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स), हरिशंकर जायसवाल (उप सरपंच ग्राम पंचायत हसौद), जितेंद्र साहू (प्रेस रिपोर्टर नवभारत, हरिभूमि) मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के साथ स्कूल डायरेक्टर लक्ष्मी साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सर्वप्रथम स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा समस्त अतिथियों एवं पालक के स्वागत में हाथ जोड़कर स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों एवं स्कूल डायरेक्टर लक्ष्मी साहू एवं स्कूल प्राचार्य पंडित नाग द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सीजीबीएसई बोर्ड एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समस्त छात्रों को मेडल से सम्मानित किया गया। एनुअल फंक्शन कार्यक्रम की शुरुआत में हमारे संस्थान के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा वेलकम सॉन्ग से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी क्रम में बच्चे कुल 32 कार्यक्रम में बच्चे अपनी मनमोहक प्रस्तुति दिए जो देर रात 10 बजे तक चलता रहा।
एनुअल फंक्शन कार्यक्रम में हसौद के शहीद हुए कमलेश साहू को श्रद्धांजलि देने वाले मनमोहन प्रस्तुति ने समस्त दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक अनेक धुआंधार प्रस्तुति दिए।
वही इस कार्यक्रम में जो लोग नहीं पहुंच पाए थे वे लोग घर बैठे स्कूल के यूट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण देखें। कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति समाज को जागरूकता दिलाने उद्देश्य दहेज प्रथा को लेकर किया गया जिसको देखकर समस्त दर्शन मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में मंच संचालन संस्थान के शिक्षक श्रीमती वंदना पंडा, रमाकांत साहू एवं कान्हूचरण सारंगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन में स्कूल डायरेक्टर लक्ष्मी साहू एवं स्कूल प्राचार्य पंडित नाग द्वारा समस्त शिक्षकों का मंच से स्वागत किया गया।
स्कूल डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने समस्त पालक एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया एवं आने वाले समय मे और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का विचार रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker