जांजगीर-चांपा

37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

बलौदा। 37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया है विदित हो कि बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ठडगाबहरा का सत्यप्रकाश पाटले अपने चाय,अंडा दुकान में अवैध रूप से बडी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखा है कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी सत्यप्रकाश पाटले द्वारा दुकान के पास में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 37 पाव देशी प्लेन शराब 180 एम.एल. वाली शीशी में भरी कुल 6.660 लीटर किमती 2960/रूपये को वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 404/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी सत्यप्रकाश पाटले उम्र 30 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 17 दिसम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, रूपेश डहरिया, देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker