सक्ती

संस्कार विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ 80वाँ ध्वजारोहण

सक्ती। संस्कार विद्या मंदिर हसौद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशित एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे पर उल्लास और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. सोनवानी ने की। उनके साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, ग्रामीण अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम हसौद के सरपंच प्रतिनिधि श्री कैलाश बंजारे, पंच प्रतिनिधि श्री हरभजन खतर्जी, श्री परसराम सोनवानी, श्री दादूराम सोनवानी सहित ग्राम के अनेक सम्माननीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय परिसर से थाना तक बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नारों से प्रभात फेरी निकाली।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. सोनवानी ने उद्बोधन देते हुए कहा, स्वतंत्रता दिवस बच्चों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। हमारा दायित्व है कि हम उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार भी दें, ताकि वे अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बेहतर नागरिक भी बनें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल आनंदमय हो गया। देश की आजादी में वीरों के बलिदानों को याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण युवराज कुर्रे, संतोष बरेठ, राकेश श्रीवास, प्रतिभा बरेठ, राधिका निराला, रागनी मधुकर, नीतू धनेश्वरी लहरें, प्रीति महंत एवं कार्यक्रम का संचालन विकास सोनवानी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker