सक्ती

अभिलाषा इंग्लिश मीडियम स्कूल में शान से फहराया तिरंगा

सक्ती। जिले के अभिलाषा इंग्लिश मीडियम स्कूल हरदीडीह में 80वाँ ध्वजारोहण किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा भारत माता, तिरंगा झंडा का पूजा-अर्चना कर किया गया। तपश्चात अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चो द्वारा सांस्कृतिक डांस, गीत, कविता, भाषण से भारत देश की आन बान शान को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मला चन्द्रा पंचायत सचिव, दिनेश भारद्वाज रोजगार सचिव, पुनीराम खूंटे, शिवकुमार जाटवर, श्याम लाल चन्द्रा, बुधराम खुराना, जगत राम रात्रे, सेवक राम भारद्वाज, गुरुदयाल रात्रे, उदेराम भारद्वाज, अरुण रात्रे, रोशन चौहान, तुलाराम भारद्वाज, भोला यादव द्वारा बच्चो को पुरस्कृत किया गया एवं स्कूल संचालक नरेन्द्र साहू, प्रधान पाठक जितेन्द्र कुर्रे, सहायक शिक्षक साधना, कौशल्या सिदार, रोशनी दास द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी। वहीं डारेक्टर डॉ. आर लहरें द्वारा समस्त अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker